करूर हादसे के बाद TVK चीफ विजय की रैली में फिर घटी दुर्घटना, दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत

करूर हादसे के बाद TVK चीफ विजय की रैली में फिर घटी दुर्घटना, दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत
एनशॉर्ट्स
करूर हादसे के बाद TVK चीफ विजय की रैली में फिर घटी दुर्घटना, दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की रैली में एक बार फिर से बड़ी घटना घटी गई है. तमिलनाडु के सलेम में आयोजित टीवीके चीफ विजय की रैली के दौरान शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को एक शख्स की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. सलेम के पुलिस अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि महाराष्ट्र के रहने वाले 37 साल के व्यक्ति की आज शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को तमिलनाडु के सलेम में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. मृतक की पहचान महाराष्ट्र के मूल निवासी सूरज के रूप में हुई है.  अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया- पुलिस पुलिस अधिकारियों ने आगे कहा कि मृतक सूरज सलेम के सेव्वैपेट्टई इलाके में रहता था और वहां चांदी से जुड़े काम करता था. वह शादीशुदा था और उनके परिवार में उसकी पत्नी

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।