
एनशॉर्ट्स
बदला प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, 'सेवा तीर्थ' से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया गया है. शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाईटेक ऑफिस और स्मार्ट ग्रिड वाले नए ऑफिस का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को करीब 6 बजे सेवा तीर्थ में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे. सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय होंगे, जो पहले अलग-अलग जगहों पर बने हुए थे. इसके अलावा कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का भी उद्घाटन किया जाना है, जिसमें वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय समेत कई प्रमुख मंत्रालय बनाए गए हैं. आजादी के बाद पहली बारी प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदला है. अभी तक ये कार्यालय और मंत्रालय सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में दूर-दूर फैले हुए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।


Leave a Reply