एनशॉर्ट्स
'डोनाल्ड ट्रंप की वजह से बिगड़े भारत और अमेरिका के रिश्ते', US में ही घिरे MAGA का नारा लगाने वाले राष्ट्रपति
भारत और अमेरिका के लिए व्यापारिक और कूटनीतिक दृष्टिकोण से यह साल अच्छा नहीं रहा है. दोनों देशों के संबंधों में तनाव देखने को मिला. इस बीच अमेरिका के जाने-माने सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने दोनों देशों के संबंधों में और दोनों पुराने साझेदारों के बीच आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को कमजोर करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, “अमेरिका-भारत के रिश्ते अभी कई वजहों से अच्छे नहीं हैं. व्यापार इस विवाद का एक बड़ा कारण है. रिश्तों में गिरावट ऐसे समय में आई है जब ज्यादा संभलकर चलने की जरूरत है. खासतौर से दक्षिणी एशिया में फिलहाल दोनों देशों के बीच तालमेल की ज्यादा जरूरत है.” उन्होंने कहा, “हमें अभी एक-दूसरे के और करीब आना होगा ताकि यह पक्का हो सके कि उस इलाके का पड़ोस सुरक्षित रहे.” इसके साथ ही चेतावनी दी है कि भारत और अमेरिका
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।