0 1 min 3 mths
'Jesus is Palestinian', क्रिसमस पर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर लगे बिलबोर्ड से बवाल, पूरी दुनिया में छिड़ी बहस
एनशॉर्ट्स
'Jesus is Palestinian', क्रिसमस पर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर लगे बिलबोर्ड से बवाल, पूरी दुनिया में छिड़ी बहस
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर इस हफ्ते Jesus is Palestinian बिलबोर्ड लगाया गया, जिससे क्रिसमस पर विवाद खड़ा हो गया. अमेरिकन-अरब एंटी-डिस्क्रिमिनेशन कमेटी (ADC) की ओर से लगाए गए इस बोर्ड पर लिखे संदेश को कई लोगों ने भड़काऊ बताया. ब्रिटिश पर्यटकों ने खासकर इस पर चिंता जताई है. इसे लेकर सोशल मीडिया एक यूजर ने लिखा, 'अमेरिका के शहर में ऐसे बिलबोर्ड को देखना थोड़ा आश्चर्यजनक है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतनी जीवंत जगह पर ऐसा खूबसूरत संदेश देखना अद्भुत है.' क्यों लगाया गया ये बिलबोर्ड? इस बीच, एडीसी के राष्ट्रीय कार्यकारी निदेशक अदेब अयूब ने स्पष्ट किया कि उनका संगठन साल के शुरुआत से ही टाइम्स स्क्वायर में विज्ञापन की जगह किराए पर ले रहा है और हफ्ते के हिसाब से इस पर विज्ञापन अपडेट करता है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ईसाई, मुस्लिम और अरब अमेरिकियों के बीच संवाद स्थापित करना है, विशेष रूप से ऐसे समय में

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.