करिश्मा कपूर के बच्चों ने क्रिसमस पर पहनी पिता संजय कपूर की पोलो जर्सी, करीना कपूर बोलीं- ‘फरिश्ते’

एनशॉर्ट्स
करिश्मा कपूर के बच्चों ने क्रिसमस पर पहनी पिता संजय कपूर की पोलो जर्सी, करीना कपूर बोलीं- 'फरिश्ते'
दुनिया भर में आज क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है. बॉलीवुड हस्तियां भी जोरो-शोरों से क्रिसमस मना रही है. इस बीच पटौदी फैमिली ने भी क्रिसमस मनाया है जिसकी झलक करीना कपूर ने शेयर की है. इस मौके पर करीना कपूर की बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर को खास अंदाज में याद किया है. करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों समायरा कपूर और किआन कपूर ने क्रिसमस पर अपने पिता के पोलो क्लब की जर्सी पहनी है. इसकी झलक उनकी मासी करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. मेरे क्रिसमस के फरिश्ते' करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किआन और समायरा की बैकसाइड से एक फोटो पोस्ट की है. इसमें दोनों ब्लू कलर की जर्सी पहने दिख रहे हैं जिसपर संजय कपूर के पोलो क्लब का नाम लिखा है- 'Aureus Polo.' करीना ने इस फोटो के साथ कैप्शन में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

