0 1 min 3 mths
'मेरे पास एक प्लान है', आखिर क्या है तारिक रहमान की योजना, जिससे सुधरेंगे बांग्लादेश के हालात?
एनशॉर्ट्स
'मेरे पास एक प्लान है', आखिर क्या है तारिक रहमान की योजना, जिससे सुधरेंगे बांग्लादेश के हालात?
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने गुरुवार (25 दिसंबर) को ढाका में देशवासियों से संबोधन के दौरान कहा कि उनके पास बांग्लादेश और उसके लोगों के लिए एक 'प्लान' है, लेकिन उन्होंने इसके ठोस ब्योरे साझा नहीं किए. बता दें कि 60 वर्षीय तारिक रहमान के माता-पिता दोनों ही बांग्लादेश में शीर्ष सत्ता पदों पर रह चुके हैं. उनके पिता जियाउर रहमान 1977 से 1981 तक बांग्लादेश के छठे राष्ट्रपति रहे, जिनकी हत्या कर दी गई थी. वहीं उनकी मां खालिदा जिया 1991 से 1996 और फिर 2001 से 2006 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं और इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं. तारिक रहमान ने खुद को अगला PM घोषित नहीं किया इस राजनीतिक विरासत और फरवरी में होने वाले अहम आम चुनाव से पहले 17 वर्षों के लंबे निर्वासन के बाद उनकी वापसी को देखते हुए, उनका संबोधन स्वाभाविक रूप से राजनीतिक था. हालांकि,

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.