0 1 min 3 mths
इरफान खान का शरीर सिकुड़ रहा था, असहनीय दर्द में पूरी की थी आखिरी फिल्म, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने बताया
एनशॉर्ट्स
इरफान खान का शरीर सिकुड़ रहा था, असहनीय दर्द में पूरी की थी आखिरी फिल्म, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने बताया
इरफान खान हमारे बीच नहीं हैं. 2020 में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. कैंसर की वजह से उनका निधन हुआ था. ‘अंग्रेजी मीडियम’ उनकी आखिरी फिल्म थी. ‘अंग्रेजी मीडियम’ की कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर की उन तकलीफ का खुलासा किया है जिसके बारे में अभी तक किसी को नहीं पता था. इरफान को लगती थी बहुत ठंड'डिजिटल कमेंट्री’ से बात करते हुए कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्मृति चौहान ने इरफान की आखिरी फिल्म और उनके आखिरी पलों को याद किया. डिजाइन के अनुसार,  इरफान हमेशा एक बात बार-बार कहते 'स्मृति, मुझे बहुत ठंड लगती है'. उन्होंने स्मृति को लंदन के एक ब्रांड के बारे में बताया और कहा कि अगर संभव हो तो वहां से उनके लिए गर्म कपड़े ले आएं. कॉस्ट्यूम डिजाइनर का कहना है कि उन्होंने बिना देर किए उनकी बात मान ली क्योंकि इरफान की तकलीफ साफ झलकती थी.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.