0 1 min 3 mths
अटल जी ने ममता बनर्जी की मां से आखिर क्यों कहा था- 'आपकी बेटी बहुत तंग करती है'
एनशॉर्ट्स
अटल जी ने ममता बनर्जी की मां से आखिर क्यों कहा था- 'आपकी बेटी बहुत तंग करती है'
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की आज (25 दिसंबर) 101वीं जयंती है. इस मौके पर बीजेपी पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. कवि रहे वाजपेयी का राजनीति में अपना अलग ही जलवा था. विरोधी पार्टियों के नेता आज भी अटल बिहारी को याद कर उनकी तारीफ करते हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के रिश्ते विपक्षी नेताओं संग भी अच्छे थे, ऐसा ही एक वाकया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ा है.  पश्चिम बंगाल में अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी और ममता की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लड़ाई जग जाहिर है. हर बार की तरह इस बार भी बंगाल चुनाव में मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच है. एक समय ऐसा भी था, जब ममता बनर्जी खुद बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल थीं. हालांकि तब भी वो एनडीए सरकार के लिए सिरदर्द बनी रहती

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.