एनशॉर्ट्स
बांग्लादेश में खत्म होगा भारत विरोधी ट्रेंड या यूनुस की खींची लकीर पर चलेंगे तारिक रहमान? जानें क्या होगा एजेंडा
बांग्लादेश में जारी हिंसा और तनाव के बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अंतरिम अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल बाद देश वापसी कर रहे हैं. बीएनपी के समर्थक उनकी वापसी पर जश्न मना रहे हैं. पार्टी ने उनके स्वागत के लिए करीब 50 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने ऐलान किया है. भारत समेत पूरी दुनिया की निगाह इस पर टिकी हुई है कि आखिर चुनावों के बाद बांग्लादेश की विदेश नीति में कितना बदलाव आएगा. ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले चुनावों में बांग्लादेश में बीएनपी की वापसी लगभग तय है और ये भी तय है कि बीएनपी की जीत के बाद तारिक रहमान ही प्रधानमंत्री बनेंगे. हालांकि उन्हें राजनीतिक, आर्थिक और संस्थागत तनाव के दौर में बांग्लादेश को आगे ले जाने की कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा. बांग्लादेश फर्स्ट की नीति पर रहेगा तारिक रहमान का जोर! तारिक रहमान ने कई बार अपने भाषणों में बांग्लादेश
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।