एनशॉर्ट्स
'ये कैसा न्याय है?', कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने पर भड़के राहुल गांधी, उन्नाव गैंगरेप पीड़िता से आज कर सकते हैं मुलाकात
उन्नाव रेप केस मामले में ट्रायल कोर्ट से पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 2019 में सुनाई गई उम्र कैद की सजा के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की एक बेंच ने सजा को निलंबित कर दिया है. इस पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी भड़क गए हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जताई है. खबर है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उन्नाव की पीड़िता से आज शाम 7 बजे मिल सकते हैं. मंगलवार को कोर्ट के फैसले के बाद पीड़िता, उनकी मां और महिला अधिकार एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने पीड़िता, उनकी मां और योगिता भायना को प्रदर्शन करने से रोकते हुए हटा दिया. राहुल बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना अधिकार है राहुल गांधी ने गैंगरेप पीड़िता को समर्थन देते हुए पूछा, 'क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।