एनशॉर्ट्स
अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के 30 हजार पन्नों को किया सार्वजनिक, जानें डोनाल्ड ट्रंप के बारे क्या कहा?
अमेरिका के न्याय विभाग ने मंगलवार (23 दिसंबर, 2025) को जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के करीब 30,000 अतिरिक्त पन्नों को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक कर दिया है. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में जानकारी साझा की है. इस पोस्ट में विभाग ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी टिप्पणी की है. अमेरिकी न्याय विभाग ने एक्स पर किया पोस्ट न्याय विभाग ने अपने पोस्ट में कहा कि जो दस्तावेज सार्वजनिक तौर पर जारी किए गए हैं. इनमें से कुछ दस्तावेजों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ झूठे और सनसनीखेज आरोप भी शामिल हैं, जिन्हें साल 2020 के आम चुनाव से ठीक पहले फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI) को सौंपा गया था. विभाग ने कहा कि स्पष्ट रूप से कहा जाए तो ये आरोप पूरी तरह से निराधार और झूठे हैं, अगर इनमें जरा सी सच्चाई और विश्वसनीयता होती, तो अब
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।