0 1 min 3 mths
15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली, जानें इस टूर्नामेंट में कैसा है उनका रिकॉर्ड
एनशॉर्ट्स
15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली, जानें इस टूर्नामेंट में कैसा है उनका रिकॉर्ड
विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरेंगे. दिल्ली का पहला मैच बुधवार, 24 दिसंबर को आंध्र के साथ है. ये मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले कोहली के लिए ये टूर्नामेंट तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा. जानिए इस टूर्नामेंट में कोहली का रिकॉर्ड कैसा रहा है. विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली टीम के लिए सिर्फ शुरुआती 2 मैचों में खेलेंगे. 24 दिसंबर को आंध्र के खिलाफ मुकाबले के बाद दिल्ली का अगला मैच 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ है. दिल्ली की टीम ग्रुप डी में शामिल है. विजय हजारे ट्रॉफी लिस्ट 'ए' में आता है, इसमें कोहली ने 342 मैचों की 329 पारियों में 15999 रन बनाए हैं. वह अपने 16 हजार रन से सिर्फ 1 रन दूर हैं. इसमें उन्होंने 57 शतक और 84 अर्धशतक जड़े हैं. कोहली अभी

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.