एनशॉर्ट्स
हैदराबाद एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट्स की एहतियात के तौर पर की गई जांच
लंदन से हैदराबाद आ रही एक एयरलाइंस को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद पूरे एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया. विमान ब्रिटिश एयरलाइंस का बताया गया है. विमान ने लंदन से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी. ब्रिटिश एयरलाइंस को लेकर मिली बम से उड़ाने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए एयरपोर्ट अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. जब विमान हवाई अड्डे पर उतर गया तो उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए. न्यूज एजेंसी पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कस्टमर सर्विस को सोमवार को हीथ्रो से हैदराबाद आ रही बीए 277 उड़ान में बम की धमकी से जुड़ा ईमेल मिला था. इसके बाद विमान सुरक्षित उतरा और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाया गया. उड़ान हीथ्रों के लिए रवाना कर दी गई है. क्या होता है सुरक्षा प्रोटोकॉल मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल में विमान को अलग किया जाता है. सामान और यात्रियों की जांच की जाती है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।