
एनशॉर्ट्स
चीन बॉर्डर के पास भारत के खिलाफ बड़ी साजिश का पर्दाफाश! दो कश्मीरी जासूस गिरफ्तार, पाक को दे रहे थे खुफिया जानकारी
ईटानगर पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश में जासूसी गतिविधियां करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आईजी (कानून एवं व्यवस्था) चुखु आपा ने मंगलवार (23 दिसंबर 2025) को बताया कि दोनों लोगों को 18 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया गया था और उन्हें राज्य लाया गया है, जहां वे फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान एजाज अहमद भट और बशीर अहमद गनई के रूप में हुई है. आईजी ने बताया कि चांगलांग जिले के मियाओ से पहले हिरासत में लिए गए एक अन्य व्यक्ति को रिहा कर दिया गया है क्योंकि जांचकर्ताओं को ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला जिससे उसके जासूसी गतिविधियों में शामिल होने का पता चल सके. पाकिस्तान भेजता था अरुणाचल से जुड़ी जानकारी पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी जुटाकर उसे पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।


Leave a Reply