एनशॉर्ट्स
विजय हजारे ट्रॉफी खेलकर रोहित शर्मा और विराट कोहली करेंगे कितनी कमाई? एक मैच के लिए मिलेगी इतनी फीस
Rohit Sharma & Virat Kohli Play In The Vijay Hazare Trophy 2025-26: भारतीय घरेलू क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी है कि टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलते नजर आएंगे. रोहित शर्मा को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है और वे टीम के पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, इसकी पुष्टि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने किया है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर की अगुवाई वाली टीम के साथ जयपुर में जुड़ेंगे, जहां मुंबई को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है. विराट कोहली ने दिल्ली के शुरुआती मैचों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है. दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने स्टार बल्लेबाज को शुरुआती राउंड के लिए टीम में शामिल किया है. जहां ऋषभ पंत को कप्तान और आयुष बडोनी को उपकप्तान बनाया गया है. दिल्ली के मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।