एनशॉर्ट्स
बॉयफ्रेंड स्टेबिन संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन? आ गई वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू की डिटेल!
कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड-सिंगर स्टेबिन बेन से शादी करने जा रही हैं. वहीं फैंस अब ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि ये कपल कब और कहां सात फेरे लेगें. वहीं एक रिपोर्ट में नूपुर और स्टेबिन के वेडिंग डेस्टिनेशन का खुलासा किया गया है. जानते हैं कृति की बहन कब और कहां शादी के बंधन में बंधेंगी. कब और कहां शादी कर रही हैं कृति सेनन की बहन नूपुरएक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नूपुर सेनन अपने बॉयफ्रेंज स्टेबिन बेन संग उदयपुर में एक इंटीमेट वेडिंग करेंगी जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे. वहीं एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक परिवारों के करीबी एक सूत्र के हवाले से जानकारी मिली है, "पहले बताई जा रही तारीखें सही नहीं थीं. परिवारों ने 11 जनवरी को शादी की तारीख तय कर ली है और जश्न तीन दिनों तक चलेगा."
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।