एनशॉर्ट्स
भारत में बांग्लादेश उच्चायोग ने सस्पेंड की सभी वीजा सर्विस, ढाका ने क्यों लिया ये फैसला?
भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है. नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन ने सोमवार को अनिश्चितकालीन वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी है. यह फैसला बांग्लादेश के उच्चायोग के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद लिया गया है. पूर्वोत्तर राज्य के त्रिपुरा में बांग्लादेश के सहायक हाई कमीशन ने वीजा सेवाओं को निलंबित किया है. यहां रविवार को टिपरा मोथा पार्टी और अन्य ग्रुप्स ने विरोध प्रदर्शन किया था. नई दिल्ली और अगरतला में मिशनों द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी कांसुलर और वीजा सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई हैं. बांग्लादेश के हाई कमीशन का स्टाफ अभी भी वहां मौजूद है. क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?दरअसल, पिछले हफ्ते कट्टरपंथी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में अशांति और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए. इन्होंने भारत विरोधी रूप ले लिया. हादी भारत विरोधी आलोचक रहा है. ढाका में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।