0 1 min 3 mths
घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर में ठंड की मार, कल यूपी में कैसा रहेगा मौसम
एनशॉर्ट्स
घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर में ठंड की मार, कल यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत में इन दिनों कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में ठंड, घना कोहरा और भीषण प्रदूषण से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. सोमवार को दिल्ली और आस-पास का इलाका शीत लहर की चपेट में रहा. कल यानी मंगलवार (23 दिसंबर) को भी राजधानी के अलावा यूपी, बिहार और राजस्थान में घना कोहरा रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 22-25 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इन सभी दिनों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. तापमान में गिरावट और हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो रहे हैं, जिससे स्मॉग की स्थिति और गंभीर होती जा रही है. यूपी में लोगों को कब मिलेगी राहतउत्तर प्रदेश

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.