एनशॉर्ट्स
विराट-रोहित समेत विजय हजारे ट्रॉफी में दिखेंगे ये सितारे, शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं? देखें लिस्ट
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-2026 संस्करण 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. पहले दिन विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत एक्शन में होंगे. पहले दिन कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे. सभी टीमों का स्क्वाड आ गया है, जानिए इस टूर्नामेंट में कौन-कौन से बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. विजय हजारे ट्रॉफी में पहले ग्रुप चरण होगा. दिल्ली ग्रुप डी में है, मुंबई सी ग्रुप में है. ग्रुप ए, बी, सी और डी में 8-8 टीमें हैं. प्लेट ग्रुप में 6 टीमें हैं. कुल 38 टीमें टूर्नामेंट में शामिल हैं, जिनके बीच 135 मैच खेले जाएंगे. फॉर्मेट की बात करें तो पहले राउंड रॉबिन फिर नॉकआउट स्टेज होगा. इसका फाइनल 18 जनवरी को खेला जाएगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलेंगे 2 मैच विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे, उन्होंने 2010 में आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेला था. रोहित शर्मा 7 साल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।