एनशॉर्ट्स
भारत का फाइटर जेट मिराज-2000 होगा अपग्रेड, अब 160KM तक नहीं बचेगा टारगेट, कितना पॉवरफुल होगा IAF का 'बूढ़ा शेर'?
Mirage 2000: भारतीय वायुसेना (IAF) मुख्यालय मिराज 2000 लड़ाकू विमानों की अपग्रेडेड फ्लीट में स्वदेशी अस्त्र Mk 1 बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर टू एयर मिसाइल (BVRAAM) को शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. यह फैसला विदेशी अगली पीढ़ी की मिसाइलों के आने तक वायुसेना की क्षमतागत कमी को पाटने में अहम भूमिका निभा सकता है. वर्तमान में भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 विमान MICA IR और MICA RF मिसाइलों पर निर्भर हैं, जिनकी प्रभावी मारक दूरी लगभग 80 किलोमीटर बताई जाती है. रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह रेंज अब क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों के पास मौजूद लंबी दूरी की मिसाइल प्रणालियों की तुलना में कम मानी जा रही है, जिससे वायु युद्ध क्षमता पर असर पड़ सकता है. MICA NG पर काम जारी idrw.org की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय रक्षा कंपनी MBDA अगली पीढ़ी की MICA NG (New Generation) मिसाइल पर काम कर रही है, जिसकी अनुमानित रेंज 150 से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।