एनशॉर्ट्स
'खूब कुटाई करो इन पाकिस्तानी आतंकवादियों की…', 'धुरंधर' देख आदित्य धर की फैन हुईं कंगना रनौत
इन दिनों पूरे देश पर 'धुरंधर' का खुमार चढ़ा है. फिल्म को हर तरफ से शाबाशी मिल रही है और ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी 'धुरंधर' देख ली है. अपने बेबाक बयानों के लिए पॉपुलर एक्ट्रेस ने फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू भी शेयर किया है. कंगना ने 'धुरंधर' के लिए डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है. कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'धुरंधर' का एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'मैंने धुरंधर देखी और मुझे बहुत मजा आया. इस बेस्ट मास्टरपीस की आर्ट और क्राफ्ट से मैं पूरी तरह से इंस्पायर हुई, लेकिन फिल्म निर्माता के इरादे की मैं दिल से तारीफ करती हूं.' 'खूब कुटाई करो इन पाकिस्तानी आतंकवादियों की…'कंगना रनौत ने आगे 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफों के पुल बांध दिए.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।