Dhurandhar OTT Deal: ‘धुरंधर’ बनी नेटफ्लिक्स पर बिकने वाली सबसे महंगी हिंदी फिल्म, ‘पुष्पा 2’ से भी ज्यादा में हुई ओटीटी डील

एनशॉर्ट्स
Dhurandhar OTT Deal: 'धुरंधर' बनी नेटफ्लिक्स पर बिकने वाली सबसे महंगी हिंदी फिल्म, 'पुष्पा 2' से भी ज्यादा में हुई ओटीटी डील
रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' सबसे कम वक्त में 500 करोड़ में एंट्री लेने वाली फिल्म बन गई है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 800 करोड़ क्लब में एंट्री लेने की तरफ कदम बढ़ा रही है. इस बीच 'धुरंधर' ने ओटीटी डील में भी रिकॉर्ड बना लिया है. रणवीर सिंह की फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो तो 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर बिकने वाली सबसे महंगी हिंदी फिल्म बन गई है. बिजनेस टुडे ने मूवी क्रिटिक रवि चौधरी के सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से दावा किया है कि नेटफ्लिक्स ने 'धुरंधर' के ओटीटी राइट्स 285 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर बिकने वाली सबसे महंगी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. यहीं नहीं, इस डील के साथ 'धुरंधर' ने 'पुष्पा 2' की ओटीटी डील को भी पीछे छोड़ दिया है. 'धुरंधर' ने की 'पुष्पा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

