Tamil Nadu: तमिलनाडु में नशे का बढ़ता जाल! गांजा पीने से रोकने पर शख्स को चाकू से गोदकर किया घायल

एनशॉर्ट्स
Tamil Nadu: तमिलनाडु में नशे का बढ़ता जाल! गांजा पीने से रोकने पर शख्स को चाकू से गोदकर किया घायल
Tamil Nadu News: तमिलनाडु में गांजे और नशीले पदार्थों के बढ़ते चलन को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता जताई गई है. गांजा पीने से रोकने पर चाकू से हमला करने की घटनाओं के बाद पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के नेता डॉ. अंबुमणि रामदास ने डीएमके सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राज्य में फैल रही इस खतरनाक नशे की संस्कृति पर सरकार को मूकदर्शक बनकर नहीं बैठना चाहिए. गांजा पीने से रोका तो शख्स को चाकू से गोदा डॉ. अंबुमणि रामदास ने अपने बयान में बताया कि उत्तरी चेन्नई के थंडैयारपेट इलाके में एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है. यहां राज कुमार नामक व्यक्ति अपनी कार के पास खड़ा था, तभी वहां पांच लोग खुलेआम गांजा पी रहे थे. जब राज कुमार ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो गांजे के नशे में धुत उन पांचों लोगों ने चाकू से उन पर बेरहमी से हमला
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

