0 1 min 4 mths
बिहार में हिजाब विवाद पर AIMPLB के मौलाना सज्जाद नोमानी का बड़ा बयान, नीतीश कुमार की तालिबान से की तुलना
एनशॉर्ट्स
बिहार में हिजाब विवाद पर AIMPLB के मौलाना सज्जाद नोमानी का बड़ा बयान, नीतीश कुमार की तालिबान से की तुलना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक मुस्लिम महिला के नकाब खींचने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस विवाद को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के सीनियर मेंबर और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सज्जाद नोमानी ने बड़ा बयान दिया है. मौलाना नोमानी ने सीएम नीतीश कुमार की तुलना तालिबान से करते हुए उन्हें मानसिक रोगी करार दिया. उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के मुस्लिम नेताओं तक से अपील की कि वे नीतीश कुमार को पार्टी से बाहर निकाल दें. AIMPLB के वरिष्ठ सदस्य मौलाना सज्जाद नोमानी ने गुरुवार (18 दिसंबर, 2025) को कहा, 'यह इस देश की बदकिस्मती है कि वो लोग जो मानसिक रोगी है, दिमागी बीमार हैं, उनको अहम राज्य का मुख्यमंत्री पद मिला है.' उन्होंने कहा, 'तालिबान अगर अपने देश में औरतों के लिए किसी लिबास को जरूरी करार देता है तो आप और हम उसका विरोध करते हैं, लेकिन हमारे देश

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.