एनशॉर्ट्स
IPL ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के इस अनकैप्ड खिलाड़ी को भी मिली करोड़ों की रकम, SRH ने खेला बड़ा दांव
IPL 2026 की नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों की काफी मांग रही. भारत के उभरते हुए सितारे कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सबका ध्यान खींचा. इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने एक ऑस्ट्रेलियाई अनकैप्ड प्लेयर पर 3 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सबको चौंका दिया. आखिर SRH ने एडवर्ड्स में ऐसा क्या देखा, जो टीम ने उन्हें बेस प्राइस से 6 गुना ज्यादा रकम में खरीदा. 25 वर्षीय जैक एडवर्ड्स ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर हैं, दमदार मीडियम पेस गेंदबाजी के साथ-साथ बैटिंग भी कर लेते हैं. ऑक्शन में एडवर्ड्स का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था और सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने उनमें दिलचस्पी दिखाई थी. गुजरात टाइटंस ने भी एडवर्ड्स पर 1.50 करोड़ रुपये तक की बोली लगाई, लेकिन चेन्नई ने उनपर लगातार बोली लगानी जारी रखी. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद इस रेस में कूद पड़ी, जिसके आगे CSK ने 2.80 करोड़
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।