अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा ‘रोमियो’, जानें कितना खतरनाक?

एनशॉर्ट्स
अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', जानें कितना खतरनाक?
एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टर एमएच-60आर (रोमियो) की दूसरी स्क्वाड्रन गोवा के आईएनएस हंस नेवल बेस पर तैनात की जा रही है. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में बुधवार (17 दिसंबर 2025) इन अमेरिकी हेलीकॉप्टर को आईएनएएस-335 स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा. समंदर में दुश्मनों को खोज कर मारेगा रोमियो हेलीकॉप्टर अमेरिकी कंपनी, लॉकहीड मार्टिन द्वारा तैयार इन मल्टी-मिशन 'एमएच60आर' हेलीकॉप्टर को एंटी-सबमरीन यानी समंदर के नीचे दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढकर मार गिराने और एंटी-सर्फेस (शिप) वॉरफेयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा इन रोमियो हेलीकॉप्टर को समंदर में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में भी इस्तेमाल किया जाता है. साल 2020 में भारत ने अमेरिका से 24 एमएच-60आर हेलीकॉप्टर को सौदा किया था. इस सौदे की कुल कीमत करीब 21 हजार करोड़ थी. ये सौदा, तत्कालीन (और मौजूदा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान हुआ था. भारतीय नौसेना को इन एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर की खास
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

