एनशॉर्ट्स
100 करोड़ का मुआवजा, 10 लाख रुपये मंथली मेंटेनेंस, सेलिना जेटली ने पति से की डिमांड, घरेलू हिंसा के साथ ही लगाए ये आरोप
सेलिना जेटली और उनके अलग रह रहे पति, ऑस्ट्रियाई होटलायर पीटर हाग, शुक्रवार को अंधेरी स्थित मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए थे, जहां अदालत ने दोनों पक्षों को 27 जनवरी तक अपनी इनकम से जुड़े एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया था. अदालत ने हाग को जेटली की घरेलू हिंसा (DV) की शिकायत पर अपना जवाब दाखिल करने को भी कहा था. ये निर्देश एक्ट्रेस द्वारा नवंबर में घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत दायर मामले की पहली सुनवाई के दौरान जारी किए गए थे. सेलिना जेटली ने कितना मांगा कंपनसेशन? हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, करंजावाला एंड कंपनी द्वारा रिप्रेजेंट की जा रही सेलिना जेटली ने अपनी 15 साल की शादी के दौरान लगातार फिजिकल, वर्बल और इमोशनल एब्यूज का आरोप लगाया है. उन्होंने कंपनशेसन के रूप में 100 करोड़ रुपये और मंथली मेंटेनेंस के तौर पर 10 लाख रुपये की मांग की है. बता दें
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।