
एनशॉर्ट्स
भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, टी20 सीरीज से अक्षर पटेल हुए बाहर, जसप्रीत बुमराह पर क्या अपडेट आया सामने
Axar Patel Ruled Out Of T20I Series Against South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बीते रविवार यानी 14 दिसंबर, 2025 को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. सीरीज का अगला मुकाबला बुधवार यानी 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, जिससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक अपडेट दिया. दरअसल, स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल सीरीज से बाहर हो गए हैं. अक्षर धर्मशाला में भी प्लेइंग इलेवन के चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. बीसीसीआई के द्वारा जारी अपडेट में बताया कि तबीयत ठीक न होने की वजह से वो सीरीज के बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं. हालांकि, वो टीम के साथ लखनऊ में हैं,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।


Leave a Reply