एनशॉर्ट्स
'BHU में फिर तैयार हो RSS का भवन', वाराणसी कोर्ट में हुई सुनवाई, क्या है पूरा मामला?
काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में RSS भवन संचालन को लेकर वाराणसी न्यायालय के सिविल जज जूनियर डिवीजन में सुनवाई हुई. अब इस मामले में 28 जनवरी को अगली सुनवाई होगी. दरअसल 1 जुलाई 2023 को प्रमील पांडे की तरफ से वाराणसी न्यायालय में एक वाद दाखिल किया गया था जिसमें उनका कहना है कि BHU परिसर में RSS भवन संचालित होता था, लेकिन आपातकाल 1975-76 में परिसर में स्थित RSS भवन को तोड़ दिया गया, इसके अलावा संघ से जुड़ी गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई थी. 1 जुलाई 2023 को दाखिल किया गया था मामला BHU परिसर में RSS भवन संचालन करने को लेकर वाद दाखिल करने वाले प्रमील पांडे ने बताया कि देश की आजादी से पहले ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पूज्य महामना द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए जमीन दी गई थी. वहां पर संघ की गतिविधियां, आयोजन संचालित किए जाते थे. इसके अलावा RSS भवन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।