एनशॉर्ट्स
Panchayat Elections: सरपंच का चुनाव लड़ने वाले शख्स ने नतीजों से पहले किया सुसाइड, अब 9 वोटों से जीता
Telangana Panchayat Elections 2025: तेलंगाना के ग्राम पंचायत चुनावों के पहले दो चरणों में कई दुखद घटनाएं सामने आई हैं. यहां सरपंच का चुनाव लड़ने वाले एक शख्स ने नतीजे घोषित होने से पहले सुसाइड कर लिया. बड़ी बात यह है कि नतीजे घोषित होने के बाद वह 9 वोटों से जीत गया. यानी एक मृत उम्मीदवार चुनाव जीत गया. दरअसल संगारेड्डी जिले के रायकोड मंडल के पिपडपल्ली में चलकी राजू नाम के उम्मीदवार ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. लेकिन वह अब 9 वोटों के अंतर से सरपंच के रूप में जीत गए. कांग्रेस समर्थित चलकीराजू ने की मौत के बाद अब यहां फिर से चुनाव होने की संभावना है. बहू ने सास को 18 वोटों से हराया इस चुनाव में दूसरी दिलचस्प जानकारी तब सामने आई, जब पेद्दापल्ली जिले के पालकूर्ति मंडल के घन श्यामादास नगर में रमा नाम की महिला ने अपनी सास नरसम्मा को 18 वोटों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।