एनशॉर्ट्स
भारत को कब डिलीवर होंगे 3 अपाचे हेलिकॉप्टर? सामने आ गई तारीख, थर-थर कांपेगा पाकिस्तान!
सेना की हवाई ताकत में इजाफा होने जा रहा है. अमेरिका जल्दी ही भारत को तीन AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टर डिलीवर करेगा. यह अपाचे बेड़े का आखिरी बैच होगा. इसी के साथ जोधपुर में 451 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन की 6 यूनिट का बेड़ा पूरा हो जाएगा. इन हेलिकॉप्टर की तैनाती फरवरी 2020 में शुरू हुई थी. इसके पीछे मकसद पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर ऑपरेशनल क्षमताओं को बढ़ाना है. इसी साल जुलाई में तीन अपाचे की डिलीवरी गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर हुई थी. इन्हें सोवियत यूनियन के एंटोनोव कार्गो विमान से लाया गया था. किस नाम से जाना जाता है अपाचे? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अपाचे हेलिकॉप्टर इसी महीने भारत को डिलीवर होंगे और उन्हें सेना के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा. अपनी मारक क्षमताओं की वजह से फ्लाइंग टैंक के नाम से पहचाने जाने वाले अपाचे हेलिकॉप्टर दुनियाभर में अपनी एडवांस्ड मल्टी रोल कॉम्बेट क्षमता की वजह से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।