एनशॉर्ट्स
आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी
अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने H-1B और H-4 वीजा आवेदकों के लिए सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच को अनिवार्य कर दिया है. यह नई नियम आज यानी 15 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है. इससे पहले यह जांच सिर्फ छात्रों और एक्सचेंज विजिटर्स के F, M और J वीजा के लिए होती थी, अब इसे H-1B यानी कुशल कर्मचारियों के लिए और उनके परिवार के सदस्यों के H-4 वीजा पर भी बढ़ा दिया गया है. पब्लिक करना होगा सोशल मीडिया अकाउंट स्टेट डिपार्टमेंट के मुताबिक, इस जांच का मकसद राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करना है. हर वीजा आवेदन को अब राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से देखा जाएगा. आवेदकों से कहा गया है कि वे अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स (जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, लिंक्डइन आदि) की प्राइवेसी सेटिंग्स को 'पब्लिक' कर दें, ताकि अधिकारी आसानी से जांच कर सकें. अगर प्रोफाइल प्राइवेट रहती है या कोई ऑनलाइन एक्टिविटी संदिग्ध लगती है, तो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।