‘जहरीली हवा में जीना बर्दाश्त के काबिल नहीं’, दिल्ली एक्यूआई पर ईशान खट्टर ने जताई चिंता

एनशॉर्ट्स
'जहरीली हवा में जीना बर्दाश्त के काबिल नहीं', दिल्ली एक्यूआई पर ईशान खट्टर ने जताई चिंता
देश की राजधानी दिल्ली में एयर पॉलूशन का लेवल फिर गंभीर श्रेणी में है. सर्दियों के मौसम में बढ़ते प्रदूषण और पराली जलाने की समस्या ने शहर की हवा को इतना दूषित कर दिया है कि काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, हर इंसान की सेहत और जिंदगी पर गंभीर असर पड़ रहा है. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने इस मुद्दे पर अपनी चिंता जाहिर की है. दिल्ली में शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर 400 के पार दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. कुछ इलाकों में ये आंकड़ा 700 से भी ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में ईशान खट्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी राय दी है. ईशान खट्टर ने पोस्ट में लिखा- 'साफ हवा में सांस न ले पाना ही काफी बुरा है, लेकिन जहरीली हवा के साथ जीने को मजबूर होना बिल्कुल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

