Sydney Shooting: ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमले का पाकिस्तान कनेक्शन! लाहौर का रहने वाला था शूटर नवीद अकरम, Photo वायरल

एनशॉर्ट्स
Sydney Shooting: ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमले का पाकिस्तान कनेक्शन! लाहौर का रहने वाला था शूटर नवीद अकरम, Photo वायरल
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर हुए आतंकवादी हमले की भारत, इटली, अमेरिका, फ्रांस सहित दुनिया के कई देशों ने जहां कड़ी निंदा की है. वहीं, इस घटना में अब पाकिस्तान का कनेक्शन भी सामने आया है. दरअसल, सिडनी के एक वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि बोंडी बीच गोलीबारी के कथित आरोपियों में से एक की पहचान सिडनी के बॉनिरिग निवासी नवीद अकरम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पाकिस्तान के लौहार का रहने वाला है. सोशल मीडिया पर शूटर नवीद अकरम की तस्वीर वायरल होने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही है, जबकि ऑनलाइन सामने आई एक लाइसेंस की फोटो में नवीद पाकिस्तान के क्रिकेट टीम की जर्सी पहने नजर आ रहा है. दरअसल, शूटर नवीद अकरम ने इस्लामाबाद की एक यूनिवर्सिटी में पहले पढ़ाई कर चुका है और उसने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के अल-मुराद इंस्टीट्यूट में भी पढ़ाई की थी.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

