एनशॉर्ट्स
'आप भारत के चुनाव आयुक्त हैं, नरेंद्र मोदी के नहीं', वोट चोरी पर रामलीला मैदान से राहुल गांधी का हल्ला बोल
दिल्ली में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नाम से एक महारैली का आयोजन रामलीला मैदान में किया. इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ पार्टी के कई बड़े और दिग्गज नेता नजर आए. इस दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्त को आड़े हाथों लिया. उन्होंने अपने भाषण में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग अब एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था की तरह काम नहीं कर रहा है. सरकार के साथ मिलकर फैसला ले रहा है. इस दौरान राहुल ने कई चुनाव आयुक्तों का नाम लिया. उन्होंने कहा कि यह सब उसी लड़ाई का हिस्सा है, जिसमें सत्य को दबाने की कोशिश की जा रही है. आप भारत के CEC हैं: राहुल गांधी राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्तों को इम्यूनिटी देने वाला बयान देते हुए नए कानून पर सवाल भी उठाए. उन्होंने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।