एनशॉर्ट्स
तीसरे टी20 में भारत की धमाकेदार जीत, गेंदबाजों ने ढाया कहर फिर अभिषेक शर्मा की आई आंधी; पढ़ें मैच रिपोर्ट
भारत ने तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 117 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने 25 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसी के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे निकल गया है. 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेजतर्रार शुरुआत दिलाई थी. गिल-अभिषेक ने मिलकर 5 ओवर में भारत को 60 रनों पर पहुंचा दिया था. अभिषेक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में एडन मार्करम को कैच थमा बैठे. उन्होंने 18 गेंद में 35 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 3 छक्के और 3 चौके निकले. अभिषेक शर्मा जब आउट हुए, तब 5.2 ओवरों में भारत 60
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।