0 1 min 4 mths
जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दिक्कत!
एनशॉर्ट्स
जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दिक्कत!
देशभर में रविवार तड़के कई टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क में अचानक आई खराबी से लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल के यूजर्स ने स्लो इंटरनेट, कॉल ड्रॉप और नेटवर्क न मिलने की शिकायत की. नेटवर्क ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार यह समस्या सुबह करीब 3 बजे से 6 बजे तक सबसे ज्यादा रही. डाउन डिटेक्टर पर बढ़ीं शिकायतेंडाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक, रविवार सुबह तीन घंटे तक नेटवर्क से जुड़ी शिकायतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई. इस दौरान इंटरनेट की स्पीड बेहद धीमी रही और कई यूजर्स कॉल भी नहीं कर पाए. वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानीडाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन-आइडिया यूजर्स ने सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज कराईं. पिछले 24 घंटों में शिकायतों का ब्योरा इस प्रकार रहा- 50% यूजर्स को नेटवर्क नहीं मिला 37% को मोबाइल इंटरनेट की समस्या 13% को पूरी तरह ब्लैकआउट का सामना करना

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.