एनशॉर्ट्स
कमरे में बैठ नाखून चबाते रहे… 40 मिनट इंतजार के बाद गेट क्रैश कर पुतिन से मिलने पहुंचे शहबाज, Video
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपनी हरकतों से एक बार फिर अपने मुल्क की बेइज्जती कराई है. शहबाज शरीफ तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में चल रही इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी यहां पहुंचे हुए हैं. शहबाज शरीफ पुतिन से मिलने के लिए बेताब थे, लेकिन रूसी राष्ट्रपति को उनसे मिलने में कोई दिलचस्पी नहीं थी. यही वजह है कि पुतिन ने शहबाज को करीब 40 मिनट तक इंतजार कराया. 'एर्दोगन की मीटिंग में घुसकर पुतिन से मिले शहबाज' करीब 40 मिनट तक पुतिन का इंतजार करने के बाद शहबाज शरीफ ने तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन की मीटिंग में घुसकर रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की. गेट क्रैश का मतलब होता है बिना निमंत्रण के किसी पार्टी, कार्यक्रम या जगह में घुस जाना या शामिल हो जाना. इसे अनौपचारिक व्यवहार माना जाता है. तुर्कमेनिस्तान में चल रही एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में पुतिन और शहबाज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।