एनशॉर्ट्स
सस्ता टिकट और फ्री सीट अपग्रेड भी…, इंडिगो संकट के बीच एअर इंडिया का यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है गुड न्यूज
देशभर में इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. ऐसे हालात में एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आगे आकर फंसे यात्रियों की मदद के लिए कई बड़े कदम उठाने की घोषणा की है. एयरलाइन ने बताया कि उनका उद्देश्य यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाना और अचानक बढ़े किराए के बोझ को कम करना है. घरेलू उड़ानों पर किराए की सीमा लागूएअर इंडिया की ओर से बताया गया कि 4 दिसंबर से घरेलू नॉन-स्टॉप उड़ानों की इकोनॉमी क्लास पर किराए की एक तय सीमा लागू कर दी गई है. यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि ऑटोमेटेड प्राइसिंग सिस्टम की वजह से अचानक मांग बढ़ने पर टिकट दरें आसमान न छूने लगें. साथ ही, एअर इंडिया और अन्य एयरलाइनें नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 6 दिसंबर को जारी किए गए नए किराया नियमों का पालन भी कर रही हैं. टिकट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।