एनशॉर्ट्स
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से 25 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सावंत ने दिए जांच के आदेश
उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में एक नाइट क्लब में शनिवार (6-7 दिसंबर 2025) की देर रात आग लगने से कम से कम 25 कर्मचारियों की मौत हो गई. मामले पर गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार ने पीटीआई को बताया कि आग सिलेंडर फटने के कारण लगी. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस महानिदेशक ने कहा, "कम से कम 23 शव बरामद किए गए हैं. मरने वालों में क्लब के कर्मचारी शामिल थे." गोवा पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि कुछ लोगों की जान आग की लपटों से गई, जबकि कई की मौत दम घुटने से हो गई. पुलिस ने यह भी बताया कि क्लब में उस समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. हादसे में मरने वालों कि सूची में 20 आदमी और 3 औरतें शामिल है. हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत देर रात ही मौके पर पहुंच गए. उन्होंने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।