एनशॉर्ट्स
आनंद विहार से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में अचानक धमाका, धुआं-धुआं हुआ कोच; मची अफरा-तफरी
आनंद विहार से गुवाहाटी को जाने वाली डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तेज आवाज के साथ गाड़ी के स्लीपर कोच (S3) में लगा अग्निशमन यंत्र का सिलेंडर धमाके के साथ फट गया. अचानक हुई धमाके की आवाज से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. यह घटना फिरोजाबाद जनपद के टूंडला रेलवे जंक्शन पर सामने आई है. टूंडला आरपीएफ थाना प्रभारी अवधेश गोस्वामी के मुताबिक, घटना सुबह 10:30 बजे के आसपास की है, जब आनंद विहार से गुवाहाटी जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस टूंडला जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर आकर खड़ी हुई थी. इसी दौरान अचानक गाड़ी के S3 कोच में रखा फायर एक्सटिंग्विशिंग अचानक फट गया. धमाके के बाद कोच के पास धुआं ही धुआं फायर एक्सटिंग्विशिंग में हुए धमाके के साथ ट्रेन के S3 कंपार्टमेंट में चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया, तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।