दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल…

एनशॉर्ट्स
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल…
भारत ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हरा दिया है. पहले दो मैचों तक सीरीज एक-एक से बराबर थी, लेकिन विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच को टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत लिया है. अंतिम मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया. मगर विराट कोहली को 2 शतक और एक अर्धशतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में विराट कोहली ने कहा, "मैं जिस तरह इस सीरीज में खेला, इससे मुझे बहुत संतुष्टि मिली है. मैं मानसिक रूप से खुला महसूस कर रहा हूं. मैं पिछले 2-3 साल में ऐसे नहीं खेला हूं. मैं जानता हूं कि मैं कब मैदान में जाकर इस तरह की बैटिंग कर सकता हूं." टीम के लिए कुछ खास करना था विराट कोहली ने आगे कहा, "जब सीरीज एक-एक से बराबरी पर हो,

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio