एनशॉर्ट्स
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रा पर समाप्त हुआ, जबकि एक समय वेस्टइंडीज हार के करीब खड़ी थी. जस्टिन ग्रीव्स ने ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ा और अपनी टीम को हार से बचाया. इससे पहले शाई होप ने भी 140 रनों की कमाल की पारी खेली. न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी, दूसरी पारी में कीवी टीम ने 466 रनों पर पारी घोषित की थी. वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 531 रनों का लक्ष्य मिला था, जबकि कैरिबियन टीम पहली पारी में 167 रनों पर ढेर हो गई थी. दूसरी पारी में भी शुरुआत बेहद खराब रही, टीम ने चौथा विकेट 72 रनों पर गंवा दिया था. जॉन कैंपबेल (15), तेजनारायण चंद्रपॉल (6), एलिक एथनाज और कप्तान रोस्टन चेज (4) सस्ते में आउट हुए थे, तब शाई होप और जस्टिन ग्रीव्स ने पारी को संभाला, दोनों ने पांचवें विकेट के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।