एनशॉर्ट्स
हैदराबाद एयरपोर्ट पर 24 घंटे से भूखे फंसे यात्री, इंडिगो की 197 उड़ानें रद्द, पैसेंजर-स्टाफ भिड़े
तेलंगाना के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगातार चौथे दिन इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स कैंसिलेशन ने यात्रियों का सब्र तोड़ दिया. 2 दिसंबर को शुरू हुए संकट से अब तक 197 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गईं. 3 दिसंबर को 31 फ्लाइट्स, 4 दिसंबर को 68 फ्लाइट्स और 5 दिसंबर को 92 फ्लाइट्स शामिल हैं. तकनीकी खराबी, क्रू की कमी, पायलटों की गैर-मौजूदगी और एयरपोर्ट की भीड़ ने पूरे नेटवर्क को ठप करदिया. DGCA ने जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन यात्रियों को पूरी जानकारी दी जा रही है और न ही दूसरा ऑप्शन. 24 घंटे से एयरपोर्ट पर भूख-प्यासे फंसे यात्रीकई राज्यों और देशों से आए हजारों यात्री 24 घंटे से ज्यादा समय से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. मुंबई से हैदराबाद लौट रही 70 साल के बुजुर्ग दंपति को 14 घंटे गेट पर बिठाए रखा, न तो उन्हें खाना मिला और न ही ठहरने की जगह. एक यात्री
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।