एनशॉर्ट्स
शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवाब
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) को भारत के राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया गया है. इसमें बिजनेस, पॉलिटिक्स और कल्चर समेत अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. इस बीच कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने बताया उन्हें पुतिन के साथ डिनर का न्योता मिला है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मुझे विदेश मामलों की कमिटी के चेयरमैन होने के नाते डिनर का न्योता मिला है और मैं जाऊंगा. पहले LOP समेत कई नेताओं को अमंत्रित किया जाता था, जिसका अच्छा इंप्रेशन जाता था." शशि थरूर ने कहा, "पता नहीं किस आधार पर निमंत्रण जारी किए जाते हैं, लेकिन मैं जरूर शामिल हो जाऊंगा. फॉरेन पॉलिसी में हम सभी को एक साथ होना चाहिए क्योंकि हमारे दिल में सिर्फ भारत का हित है इसलिए अपोजिशन का किसी विजिटर से न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण होगा." कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ये भी कहा कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।