एनशॉर्ट्स
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 8: 'धुरंधर' के आगे भी 'तेरे इश्क में' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, बजट भी वसूला
कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' थिएटर्स में छा गई है. 28 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. 'तेरे इश्क में' ने अपने दमदार कलेक्शन के साथ महज एक हफ्ते में ही अपना बजट निकाल लिया है. वहीं अब 'धुरंधर' की रिलीज के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है. 'तेरे इश्क में' ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते 85.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने अपना 100 पर्सेंट बजट वसूल कर लिया है. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'तेरे इश्क में' का कुल बजट 85 करोड़ रुपए ही थी. हालांकि हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार होने के लिए कृति और धनुष की फिल्म को बजट से करीब दोगुना कमाना होगा. 'धुरंधर' के सामने 'तेरे इश्क में' का जलवा आज (5 दिसंबर, 2025) थिएटर्स में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।