एनशॉर्ट्स
जेम्स एंडरसन की ऑल-टाइम एशेज टीम पर मचा बवाल, ट्रोल्स के निशाने पर इंग्लिश लीजेंड
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा हैं. वजह है उनकी चुनी हुई ऑल-टाइम एशेज XI, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले लिए. सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को अपनी टीम में विकेटकीपर की जिम्मेदारी दे दी. एंडरसन की ऑल-टाइम एशेज टीम पर मचा बवाल TNT Sports पर बातचीत के दौरान एंडरसन ने अपनी एशेज XI चुनी. इसमें उन्होंने एक गलती कर दी. उन्होंने टीम में किसी भी असली विकेटकीपर को शामिल ही नहीं किया. जब उनकी इस भूल का जिक्र आया तो एंडरसन ने कहा, “मैं ग्लव्स रिकी पोंटिंग को दे दूंगा.” यह सुनकर क्रिकेट फैंस दंग रह गए. पोंटिंग ने अपनी प्रोफेशनल क्रिकेट के दौरान कभी विकेटकीपिंग नहीं की. रिकी पोंटिंग दुनिया के महानतम बल्लेबाजों और फील्डरों में से एक रहे हैं. क्लब लेवल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।