एनशॉर्ट्स
Birthday Special: बुटीक में 500 रुपए की नौकरी से इस डिजाइनर ने की थी शुरुआत,आज अपने आप में ही है एक ब्रांड
मनीष मल्होत्रा अपने आपमें एक ब्रांड हैं. छोटे से लेकर बड़े बजट की फिल्म हो या बॉलीवुड से जुड़ा कोई इवेंट, उनकी भागीदारी के बिना सबकुछ अधूरा लगता है. वास्तव में मनीष मल्होत्रा सिर्फ एक डिजाइनर का नाम नहीं है. वह खुद में एक ब्रांड बन चुके हैं. सितारों की चमक में चार चांद लगाने वाले मनीष मल्होत्रा की कहानी साधारण और दिल छू लेने वाली है. बुटीक से शुरु हुई जर्नी5 दिसंबर 1966 को जन्मे मनीष ने कभी बांद्रा की एक छोटी सी बुटीक में महज 500 रुपए महीना कमाए थे. वहीं से शुरू हुआ वह सफर आज मुंबई के बाद दुबई, लंदन और दिल्ली तक पहुंच चुका है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन से ही उन्हें फिल्मों का जुनून था. दसवीं क्लास में हर शुक्रवार नई फिल्म का इंतजार रहता था. पढ़ाई में ज्यादा दिमाग नहीं लगता था, लेकिन रंग, कागज और पेंसिल से खासा लगाव
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।