एनशॉर्ट्स
इंडिगो की 900 से ज़्यादा उड़ानें रद्द, देशभर के एयरपोर्ट्स पर हंगामा, 12 घंटे तक फंसे यात्री- 'न पानी, न खाना'
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों भारी अव्यवस्था से जूझ रही है. बीते चार दिनों से उड़ानों में लगातार देरी और रद्द होने की घटनाओं ने यात्रियों का गुस्सा चरम पर पहुंचा दिया है. गुरुवार को अकेले 550 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जिससे दिल्ली, हैदराबाद, गोवा और मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई. निजी टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर हजारों बैग बिखरे पड़े दिखे. कई यात्री जमीन पर सोते नजर आए और हर तरफ नारेबाजी की गई और अफरा-तफरी का माहौल था. इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट से आज सुबह से 200 से ज्यादा इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है. इसमें 135 departure+ 90 arrival फ्लाइट शामिल हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने एयरलाइन पर जमकर गुस्सा निकाला. एक यात्री ने कहा कि हम शादी में जा रहे थे, हमारा सामान गायब है. 12 घंटे बाद भी इंडिगो एक शब्द
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।