एनशॉर्ट्स
'न तो मैं और न ही प्रधानमंत्री मोदी….' पुतिन ने दिया ट्रंप को सीधा मैसेज, जानें क्या है ये
Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत और रूस के बीच बढ़ता सहयोग किसी तीसरे देश के खिलाफ नहीं है, इसमें अमेरिका भी शामिल है. भारत यात्रा से पहले क्रेमलिन में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने भारत रूस संबंधों के भविष्य और अमेरिका की प्रतिक्रियाओं पर खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से निपटने के लिए भारत और रूस को क्या करना चाहिए तो पुतिन ने कहा, 'वह अपनी नीति पर चलते हैं. उनके पास सलाहकार हैं, उनके फैसले यूं ही नहीं होते. उनके सलाहकार मानते हैं कि इस तरह की टैरिफ नीति यानी व्यापारिक साझेदारों पर अतिरिक्त ड्यूटी लगाना, लंबे समय में अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद है. मेरी समझ से वह ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं.' 'रूस ऐसी नीतियों में विश्वास नहीं करता' पुतिन ने कहा कि रूस ऐसी प्रथाओं को नहीं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।